फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: युवक पर जानलेवा हमले के तीन आरोपी भेजे गए जेल, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल युवक का चल रहा इलाज
विज्ञापन

घायल के परिजनों से मिले चौरी चौरा सीओ
सरदारनगर। चौरी चौरा पुलिस ने युवक पर जानलेवा हमले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को न्यायालय पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अभी भी एक आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी में जुटी हुई है।
चौरी चौरा थाना क्षेत्र के चौरी बड़हरा निवासिनी बिंदु देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि होली के दिन मेरे पुत्र का मित्र विशाल भारती घर पर होली मनाने आया था। मेरा पुत्र उसे छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वह सुबेनी में पहुंचा था कि पहले से मौजूद बृजेश सिंह, मंगेश सिंह, मंगरू सिंह, सन्नी सिंह ने एकजुट होकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडा व धारदार हथियार से मारकर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में मेरे लड़के के सिर में और कान के ऊपर गंभीर चोटें आईं वह बेहोश होकर गिर पड़ा। बीच-बचाव करने गए अभिषेक उर्फ योगेश, सुभाष, इंदु देवी को भी हमलावरों ने मारपीट कर चोटिल कर दिया। जाते-जाते जानमाल की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी थी। बुधवार को पुलिस ने तीनों आरोपी बृजेश सिंह, मंजेश सिंह, मंगरू सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। चौथा आरोपी फरार चल रहा है। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक राम गिरीश चौहान, प्रमोद कुमार यादव, कांस्टेबल हेमंत कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें