फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डांसरों से सामूहिक दुष्कर्म में तीन आरोपियों को मिल चुकी है जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
गीडा के एकला बंधे पर पंजाब की डांसरों से हुआ था सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

गोरखपुर। गीडा क्षेत्र के एकला बांध पर पंजाब की दो डांसरों से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियों (कर्मवीर निषाद, सोनू निषाद और संत कुमार) को हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। दो आरोपी जेल में बंद हैं। पुलिस ने पांचों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी।
एकला बंधे पर 17 जुलाई की देर रात दोनों डांसरों को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। मामले में पुलिस ने आर्केस्ट्रा संचालक सूरज की तहरीर पर पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने भी एक सप्ताह के अंदर 25 जुलाई को केस की चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में दाखिल कर दी। साथ ही आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीडा इलाके में गैंगरेप की घटना से जिले में सनसनी फैल गई थी। अगली सुबह ही पुलिस ने गिरोह के सरगना बनाए गए नीरज जायसवाल को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। पंजाब की रहने वाली दो युवतियां बांसगांव इलाके में किराए का कमरा लेकर रहती थीं। दोनों 17 जुलाई की रात कुशीनगर में आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम खत्म करने के बाद बांसगांव लौट रही थीं। बाइक से लौट रही युवतियों को एकला बंधे के पास जबरन उतारकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। घटना में पुलिस ने एकला निवासी नीरज जायसवाल, जय निषाद, कर्मवीर निषाद, सोनू निषाद और सुकलहिया निवासी संत कुमार निषाद उर्फ नाटे को आरोपी बनाया था। गिरोह का सरगना नीरज जायसवाल है। हाईकोर्ट से कर्मवीर निषाद, सोनू निषाद और संत कुमार को जमानत मिल चुकी है। वहीं, दो आरोपी जेल में बंद हैं। वे भी अब जमानत कराने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें