फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
- गोरखनाथ थाना क्षेत्र का मामला, वीडियो डिलीट करने के एवज में 10 लाख रुपये मांग रहा आरोपी
विज्ञापन


- पत्नी का आरोप- सीतापुर में साथ काम करने वाली युवती के चक्कर में कर रहा ब्लैकमेल
महिला ने पति व सास-ससुर के खिलाफ गोरखनाथ थाने में दर्ज कराया केस
गोरखपुर। गोरखनाथ क्षेत्र की महिला ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए गोरखनाथ थाने में पति व सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि पति ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। वीडियो डिलीट करने के एवज में 10 लाख रुपये की मांग आरोपी कर रहा है।
महिला के अनुसार, पति सीतापुर की एक फैक्टरी में कार्यरत हैं। जहां काम करने वाली एक युवती के साथ उसका प्रेम संबंध है। उसी युवती के साथ रहने के लिए पति ब्लैकमेल कर रहे हैं। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पति ने मारपीट की और पूरे परिवार को बदनाम करने की धमकी दी।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 29 जनवरी 2012 को कुशीनगर जिले के पडरौना थाना क्षेत्र के निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद ससुराल पक्ष ने कार और 10 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग शुरू कर दी। आरोप है कि शादी के बाद पति के कई महिलाओं से संबंध होने की जानकारी मिली। इसका विरोध करने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया। करीब ढाई साल बाद पंचायत के जरिये समझौता हुआ और 2016 में वह दोबारा ससुराल आईं। वर्ष 2019 में बेटे के जन्म के बाद मायके वालों ने दो लाख रुपये का उपहार दिया, जिसे पति ने अपने शौक पर खर्च कर दिया।
महिला ने आरोप लगाया कि एक बार पति ने नशीला पदार्थ खिलाकर उनका अश्लील वीडियो बना लिया। अब उसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये वह मांग रहे हैं। वह मायके वालों को भी धमकी दे रहे हैं कि रुपये नहीं दिए तो पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देगा।
विज्ञापन

गोरखनाथ थाना प्रभारी शशि भूषण राय ने बताया कि महिला की तहरीर पर रविवार रात आरोपी पति और सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और डिजिटल साक्ष्य भी एकत्र किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें