फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छत के रास्ते घुसे चोरों ने दो घरों से साढ़े चार लाख की चोरी की

विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के समय छत पर और बरामदे में सो रहे परिजनों नहीं लगी भनक
विज्ञापन

चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत, पुलिस ने घटनास्थल की जांच की
गजपुर। गगहा थाना क्षेत्र के बस्तुपार में रविवार की रात दो घरों से चोरों ने साढ़े चार लाख के गहने और 15,000 नकद चोरी कर लिया। चोर छत के रास्ते घर में घुसे थे। छत पर ही घर के लोग भी सो रहे थे लेकिन उन्हें घटना की भनक तक नहीं लगी। सुबह परिजन जब जगे तब घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
चोरी की पहली घटना बस्तुपार निवासी विवेद दूबे के घर हुई। घटना के समय विवेक, उसकी पत्नी, मां, चाची व बहन छत पर सोए थे। चोर छत के रास्ते सीढ़ी होते हुए घर में घुसे और आलमारी का ताला तोड़कर गहने व नकद लेकर चले गए। पुलिस को दिए तहरीर में विवेक दुबे ने बताया कि आलमारी का ताला तोड़कर दो मंगल सूत्र, कान की बाली, पायल, हाथ पलानी, करधन, दो अंगूठी व पंद्रह हजार नकद की चोरी हुई है। गहनों की कीमत ढ़ाई लाख रुपये के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की दूसरी घटना प्रशांत दूबे के घर हुई। प्रशांत व विवेक के घर आसपास ही हैं। प्रशांत के घर में भी चोर छत के रास्ते घुसे। प्रशांत घर के बाहर सोया हुआ था। उसकी मां व चाची बरामदे में सो रही थीं। चोर आलमारी का ताला तोड़कर कीमती गहने लेकर चुले गए। प्रशांत दुबे ने बताया कि चोरों ने माला, टप्स, दो जोड़ी पाजेब, तीन जोड़ी पायल, आठ जोड़ी बिछुआ सहित करीब दो लाख के गहने व कीमती सामान की चोरी की है। सुबह जब विवेक व प्रशांत के परिजनों की नींद खुली तो घर के अंदर का नजारा देख दंग रह गए। आलमारी खुली हुई थी। उसमें रखा सामान बिखरा हुआ था। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें