फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जाम से मिलेगी निजात... संकरी सड़कें होंगी वन-वे

विज्ञापन
विज्ञापन
फिराक चौक से बेतियाहाता तक वन-वे का ट्रायल रहा है सफल
विज्ञापन


एडीजी मुथा अशोक जैन ने जाम वाली सड़कों को चिह्नित कर वन-वे करने के दिए हैं निर्देश
गोरखपुर। शहर में जाम से जल्द ही लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस प्रशासन ने अब एक नया प्रयोग शुरू किया है। फिराक चौक से बेतियाहाता तक वन-वे ट्रैफिक का ट्रायल सफल रहा है। इसके बाद अन्य संकरी सड़कों को भी वन-वे करने की तैयारी है।
एडीजी मुथा अशोक जैन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मार्गों पर जाम की स्थिति लगातार बनी रहती है, उन्हें चिह्नित कर वन-वे घोषित किया जाए। फिलहाल रेती रोड, गीता प्रेस रोड और बैंक रोड जैसी प्रमुख सड़कों पर वन-वे लागू करने की योजना पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस की टीम इन सड़कों का निरीक्षण कर रही है। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों का मानना है कि इन संकरी सड़कों पर दोनों तरफ से वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण अक्सर लंबा जाम लग जाता है जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वन-वे व्यवस्था लागू होने से न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। शहर के अंदरूनी हिस्सों में संकरी गलियों और बाजारों में भीड़भाड़ को नियंत्रित करने में यह व्यवस्था कारगर साबित हो सकती है।
ट्रायल के दौरान बेतियाहाता से फिराक चौक तक वाहन आसानी से निकल गए और लोगों ने भी राहत महसूस की। इससे प्रशासन का उत्साह बढ़ा है और अब इसे व्यापक स्तर पर लागू करने की योजना पर काम हो रहा है। एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने बताया कि वन-वे लागू करने से पहले सभी सड़कों पर स्पष्ट दिशा-निर्देश, साइन बोर्ड और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी ताकि वाहन चालक भ्रमित न हों। व्यवस्था को लागू करने से पहले व्यापक स्तर पर जनसुविधा का ध्यान रखा जाएगा।

जिले को मिलेंगे 200 ट्रैफिक पुलिसकर्मी
यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए जल्द ही जिले को 200 अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मी मिलेंगे। इसमें यातायात निरीक्षक से लेकर आरक्षी शामिल हैं। इसके लिए यातायात निदेशालय से स्वीकृति मिल गई है। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद ये जिले में अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन


वर्जन...
फिराक चौक से बेतियाहाता तक वन-वे ट्रैफिक का ट्रायल सफल रहा है। इस व्यवस्था को शहर की दूसरी जाम वाली सड़कों पर भी लागू किया जाएगा। इसके लिए यातायात पुलिस की टीम सर्वे कर रही है।
- मुथा अशोक जैन, एडीजी जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें