फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वेल्डिंग कार्य में सुधार की जरूरत, धरोहरों को संभाल कर रखें

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के नवागत महाप्रबंधक ने यांत्रिक कारखाना का किया निरीक्षण
विज्ञापन

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने शुक्रवार को यांत्रिक कारखाना का निरीक्षण किया। उन्होंने वेल्डिंग कार्य में सुधार करने का सुझाव देते हुए कहा कि इसमें पूरा तकनीकी ज्ञान जरूरी है। जीएम ने कहा कि कारखाने में ऐतिहासिक धरोहरों को अच्छी तरह संभाल कर रखा गया है, इसे आगे भी इसी तरह बनाए रखें।
विज्ञापन

जीएम ने यांत्रिक कारखाना स्थित कारखाना प्रशिक्षण केंद्र में वेल्डिंग लैब, एयर प्लाज्मा कटिंग के मॉडल रूम व प्रशिक्षण कक्ष का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद कारखाना मॉडल कक्ष को देखा। कोच के अनुरक्षण कार्य को देखने के बाद सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद कारखाना बैठक कक्ष में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने यांत्रिक कारखाने में किए जा रहे कार्यो, वेल्डिंग लैब, स्वच्छता आदि की प्रशंसा की। महाप्रबंधक ने पर्यवेक्षकों का कार्य ज्ञान स्तरीय बताया तथा कार्यों की गुणवत्ता में और सुधार लाकर इस कारखाना को भारतीय रेल का सर्वोत्तम कारखाना बनाने का प्रयास करने के लिए कहा। कहा कि वेल्डिंग एवं एयर कंडिशनिंग की क्वालिटी को और अच्छा बनाने की जरूरत है। इसके अलावा पानी का खर्च कम करते हुए और बेहतर ढंग से सफाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर नरेश कुमार, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अतुल सिंह, मुख्य कारखाना प्रबंधक डीके खरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें