फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चौरा गोलीकांड में घायल युवक की मौत, हत्या की धारा बढ़ाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
चार माह से केजीएमयू में चल रहा था इलाज, परिवार में कोहराम
विज्ञापन

सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के चौरा गांव में 27 अप्रैल की रात गोलीकांड में घायल युवक आशीष ठाकुर (26) ने रविवार देर रात लखनऊ के केजीएमयू में दम तोड़ दिया। चार माह से चल रहे इलाज के बीच आशीष की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने अब केस में हत्या की धारा भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

27 अप्रैल की शाम गांव में पुरानी रंजिश को लेकर गौतम ठाकुर से गांव के ही सत्येंद्र उर्फ छांगुर, इसराफिल उर्फ फाटिल और आकाश गौड़ ने मारपीट की थी। गौतम के पिता राजेंद्र ने मामले की शिकायत थाने में की, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया था। इससे मनबढ़ चिढ़ गए। आरोप है कि सत्येंद्र उर्फ छांगुर, उसका भाई धर्मेंद्र उर्फ मुन्ना, इसराफिल, आकाश, संदीप जायसवाल उर्फ टिंकू, आशीष जायसवाल, ऋषि राजभर और लक्ष्मीना समेत कई लोग राजेंद्र के घर पहुंचकर पहले पथराव किया। इसके बाद गोली चला दी। गोली राजेंद्र ठाकुर के छोटे बेटे आशीष के सीने में जा धंसी। इसके बाद मनबढ़ धमकी देते हुए वहां से भाग गए थे। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर सत्येंद्र उर्फ छांगुर यादव, मुन्ना यादव, इसराफिल उर्फ फाटिल, आकाश, आशीष जायसवाल, ऋषि राजभर और लक्ष्मीना को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। वर्तमान में मुख्य आरोपी छांगुर अभी भी जेल में है, जबकि अन्य आरोपी जमानत पर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें