फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मानव शिक्षा सेवा संस्थान की टीम ने जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में सुनयना की टीम को पांच विकेट से हराया
विज्ञापन


विजेता टीम को दो लाख और उप विजेता को मिले एक लाख रुपये, पवन सिंह बने मैन ऑफ द मैच
गोरखपुर। गोरखपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को सेंट एंड्रयूज कॉलेज के मैदान पर खेला गया। इसमें मानव शिक्षा सेवा संस्थान ने सुनयना की टीम को पांच विकेट से हराकर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया बनी। विजेता टीम को दो लाख रुपये और उपविजेता टीम को एक लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सुनयना की टीम 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 99 रन बनाए। टीम की ओर से बालकेश कुमार ने 27 और प्रशांत यादव ने 20 रन का योगदान किया। मानव शिक्षा सेवा संस्थान की ओर से गेंदबाजी करते हुए अयान चौधरी को दो और विशाल निषाद, रजत गुप्ता, कामरान खान और अनु कुमार को एक-एक विकेट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानव शिक्षा सेवा संस्थान ने 18.2 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर खिताब अपने नाम किया। टीम की ओर से विकेटकीपर पवन ने 34 गेंदों में 38 और राजकुमार ने 21 गेंदों पर 31 रन की पारी खेली। पवन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें