फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दीक्षांत समारोह में होगा शैक्षिक, सांस्कृतिक व सामाजिक जागरूकता उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
राजभवन ने दीक्षांत समारोह को लकर सभी विश्वविद्यालयों को जारी किए दिशा-निर्देश
विज्ञापन

दीक्षोत्सव के तहत जागरूकता ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को जागरूक करेंगे डीडीयू और एमएमएमयूटी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इस बार दीक्षांत समारोह के तहत शैक्षिक, सांस्कृतिक व सामाजिक जागरूकता उत्सव मनाए जाएंगे। राजभवन ने सभी विश्वविद्यलयों को दीक्षांत समारोह को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसी क्रम में ये आयोजन किए जाएंगे।
राजभवन के दिशा-निर्देशों के अनुसार दीक्षांत समारोह के दौरान समाज को जोड़ने के लिए आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों केा दीक्षोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत विविध गतिविधियां, विद्यार्थियों की प्रतिभा, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीडीयू की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि परिसर में भाषण, चित्रकला, कहानी-कथन, देशभक्ति गीत, निबंध लेखन, कविता पाठ, लोकनृत्य, पारंपरिक खेलों एवं शैक्षिक संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न संकायों के चयनित प्रतिभागियों को दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के तरफ से गठित समिति के माध्यम से चयनित श्रेष्ठ शिक्षकों को दीक्षांत समारोह में विशिष्ट सम्मान प्रदान किया जाएगा।

ग्रामीण सहभागिता एवं बाल-प्रस्तुति
विश्वविद्यालय के गोद लिए गए पांच गांवों में परंपरागत खेलों का आयोजन किया जाएगा। इन गांवों के विद्यालयों से चयनित 10 बच्चों को दीक्षांत समारोह में आमंत्रित किया जाएगा, जो पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर आधारित समूह गीत एवं अभिनय प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

-
विद्यालय स्तर पर यह होंगी प्रतियोगिताएं
प्राथमिक कक्षा, जूनियर, हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट स्तर पर भाषण, चित्रकला, कहानी-कथन एवं देशभक्ति गीत प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। गोरखपुर जनपद में जिला प्रशासन की तरफ से 200 आंगनवाड़ी किट और समीपवर्ती जनपदों में विश्वविद्यालय के लिए 100 किट का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें