फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सीतापुर के रहने वाले युवक से दो लाख की टप्पेबाजी करने वाले बदमाशों के साथी को कैंट थाना पुलिस ने बुधवार की सुबह गिरफ्तार किया। दोपहर बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि सीतापुर जिले के तम्बौर थाना क्षेत्र के नन्हुई गांव में रहने वाले अमरजीत निजी कंपनी में काम करते हैं। 14 दिसंबर को दुकानदारों से दो लाख रुपये बकाया वसूल कर जा रहे थे। रास्ते में टप्पेबाजों ने झांसा देकर बैग से रुपये निकाल लिए। घटना में शामिल रहे तिवारीपुर के डोमखाना पंपापुर में रहने वाले वीरु डोम को बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर 12460 रुपये बरामद किए गए। मंगलवार को पुलिस ने कोतवाली के मुफ्तीपुर में रहने वाले आफताब उर्फ शेख और आर्य कन्या स्कूल के पास रहने वाले रवि उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें