फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पति ने दर्ज कराया ससुराल वालों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार। रामपुर मोतीराम अड्डा निवासी कृष्णा जायसवाल और पत्नी नेहा जायसवाल के बीच संबंध विच्छेद को लेकर हो रहे समझौता के दौरान मारपीट हो गई जिसमें एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। इस संबंध में ससुराल पक्ष के चार नामजद और 26 अज्ञात लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कृष्णा जायसवाल ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को दिन में करीब 1.30 बजे मेरी पत्नी नेहा जायसवाल पुत्री गुलाब जायसवाल निवासी लिलई थाना हाटा जनपद कुशीनगर के साथ उसके अपने परिजन गुलाब, गिरिजा, सीमा तथा राहुल सहित करीब 26 लोग मेरे घर आए हुए थे। मेरे व पत्नी के बीच शादी विच्छेद को लेकर समझौता हो रहा था। उसी दौरान विपक्षी गण गाली गलौज करने के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट में भाई अनूप जायसवाल व बुआ के लड़के राजन जायसवाल घायल हो गए। उन्होंने गुलाब जायसवाल, गिरिजा जायसवाल, सीमा जायसवाल तथा राहुल जायसवाल एवं 26 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें