फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कार का शीशा तोड़ दो लैपटॉप और नकदी ले उड़े बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पैन कार्ड, एटीएम व अन्य कागजात सड़क किनारे फेंके गए
विज्ञापन

पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम सरेराह चोरी की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शिवपुर सहबाजगंज सेक्टर तीन मुख्य मार्ग पर खड़ी एक कार का शीशा तोड़कर बदमाशों ने नकदी, दो लैपटॉप और जरूरी कागजात चोरी उड़ा लिया। घटना के समय कार मालिक अपने साथी के साथ कंपनी के व्यवसाय से संबंधित बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर के बियरा निवासी विवेकानंद शुक्ल, भारत सरटिस एग्री साइंट कंपनी में जोनल मैनेजर के पद पर तैनात हैं। वह शुक्रवार को गाजियाबाद से गोरखपुर आए थे। विवेकानंद अपने एक अन्य कर्मचारी के साथ आदित्य चिल्ड्रेन एकेडमी के पास अपनी कार खड़ी कर ऑफिस में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर उसमें रखे डेल और एचपी कंपनी के दो लैपटॉप और 25 हजार रुपये नकद उड़ा लिया और भाग गए। घटना के कुछ देर बाद विवेकानंद को ट्रांसपोर्टनगर से फोन आया कि उनका पैन कार्ड, एटीएम और कुछ अन्य कागजात सड़क के किनारे फेंके गए हैं। इसके बाद वह वहां गए और अपने कागजात लेकर शाहपुर थाना पहुंचे। थाना प्रभारी नीरज राय ने बताया कि विवेकानंद की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें