फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जान बचाने को नदी में कूदे युवक की मौत का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलीपार इलाके का मामला, युवक की मां ने दर्ज कराया था केस
विज्ञापन

बेलीपार। थाना पुलिस ने जान बचाने के लिए नदी में कूदे कतरारी गांव के अक्षय की मौत के मामले में मुख्य आरोपी चंद्रेश को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को बिस्टौली बुजुर्ग फोरलेन मोड़ के पास गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भिजवा दिया। पुलिस चार आरोपियों को पहले ही जेल भिजवा चुकी है।
विज्ञापन

13 जुलाई को कतरारी गांव निवासी अक्षय भारती अपने चचेरे भाई अंगद भारती के साथ बाइक से मौसी के घर जा रहा था। तभी रास्ते में पहले से मौजूद मलांव निवासी चंद्रेश गुप्ता ने अपने भाई चंदन गुप्ता व तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी थी। जान बचाने के लिए दोनों ने नदी में छलांग लगा दी थी। अंगद तैर कर बाहर निकल गया, लेकिन अक्षय की डूबने से मौत हो गई थी। मामले में अक्षय की मां ने आरोपियों के खिलाफ बेटे को मारपीट कर नदी में फेंकने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी चंदन समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था लेकिन मुख्य आरोपी चंद्रेश भागा हुआ था। थानाप्रभारी विशाल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को बिस्टौली बुजुर्ग फोरलेन मोड के पास से गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें