चौरीचौरा इलाके का मामला, पुलिस ने पूछताछ के बाद भिजवाया जेल
सरदारनगर। चौरीचौरा पुलिस ने जमीन दिलाने के झांसा देकर फौजी से 8.45 लाख रुपये हड़पने के आरोपी रुस्तम कुमार को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।
रौतेनिया सरदार निवासी मनोज कुमार यादव आईटीबीपी रांची में सिपाही हैं। मनोज कुमार यादव ने बताया कि पिछले साल जमीन के सिलसिले में उनकी मुलाकात जोधपुर सुकई निवासी रुस्तम कुमार से हुई थी। आरोप है कि मनोज ने उन्हें एक जमीन दिखाई जिसके एवज में उसने कई बार में 8.45 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपी ने फर्जी दस्तावेज से बैनामा करने की कोशिश की। जानकारी पर उन्होंने रुपये मांगे तो आरोपी ने इन्कार कर दिया। धमकी दी कि वह फर्जी केस में भेज भिजवा देगा। इसके बाद केस दर्ज कराया। थानाप्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले में जोधपुर सुकई निवासी रुस्तम कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे भेज दिया गया।