फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: देहरादून वाली महिला मित्र से सिरफिरे ने की 200 घंटे बात...उससे भी बोला झूठ

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। महिलाओं पर रात में हमला करने वाला सिरफिरा अजय निषाद ने देहरादून की महिला मित्र से एक साल में दो सौ घंटे से अधिक समय तक बात की है। पुलिस को युवती ने बताया है कि कई बार देर रात सड़क पर गाड़ियों की आवाजें आती थीं। जब उससे पूछती थी कहां हो तो बताता था कि छत पर टहल कर बात कर रहा हूं।
विज्ञापन

पुलिस ने देहरादून की युवती को फोन कर अजय की करतूत के बारे में बताया, जिसे सुनकर उसके होश उड़ गए। सूत्राें की माने तो एक-एक करके पुलिस ने उससे कई सवाल पूछे। युवती ने सभी के जवाब दिए। पुलिस ने युवती से पूछा कि अजय घटना के बाद उसे कुछ बताता था। वह बोली, उसे ऐसा कुछ नहीं बताया था। युवती ने आगे जांच में मदद करने का आश्वासन भी दिया। फिलहाल, पुलिस की जांच में देहरादून की युवती निर्दोष मिली है।
-
अजय ने कहा था, शादी करेगा तो देहरादून वाली से
पकड़े जाने के बाद पुलिस ने अजय से भी पूछा था कि अगर तुम्हारे सामने पुरानी दोस्त और देहरादून की महिला मित्र आए तो किसके साथ जाओगे। उसने कहा कि देहरादून की महिला मित्र से वह प्यार करता है। उससे शादी करेगा, उसी के साथ ही रहेगा। पुलिस को अजय निषाद ने बताया था कि एक लड़की ने पॉक्सो एक्ट में फंसाकर जेल भिजवा दिया था। इसके बाद लड़कियों से नफरत हो गई। अपना गुस्सा शांत करने के लिए हमला करता था। अजय ने इंस्टाग्राम के माध्यम से देहरादून की लड़की से दोस्ती की थी।
विज्ञापन

-

जेल में मिलने आ रहे घरवाले
अजय निषाद को जेल की बैरक नंबर 16 में रखा गया है। रविवार को जेल जाने के बाद से ही परिवार के लोग उससे मुलाकात के लिए पहुंच रहे हैं। अभी घरवाले अजय को आरोपी मानने से इन्कार कर रहे हैं।
-
दिखने में सीधा वह..शैतान से कम नहीं, सजा दिलाकर रहूंगी
- दुष्कर्म पीड़िता की मां ने बेटी की आपबीती बताई, भर आईं आंखें
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। वह दिखने में जितना सीधा है, उतना ही शैतान है। घर पर टीवी देखने के बहाने आता था। अक्सर परेशान करता था। बेटी के साथ फोटो खिंचवाकर उसे परेशान करने लगा। उसके साथ गलत काम भी किया। शादी का दबाव बनाने और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। जब घर उलाहना देने गई तो उसके घरवाले मारपीट पर उतारू हो गए। कुछ लोगों को भेजकर केस वापस लेने का दबाव भी बनाया। लेकिन, उसके गुनाहों की सजा उसे दिलाकर रहूंगी।
यह कहना है सिरफिरे अजय निषाद की दरिदंगी की शिकार हुई पीड़िता की मां का। पूरी कहानी बताते हुए उनकी आंखें भर आईं। बोलीं, पति हमारे बाहर रहते थे। घर पर अक्सर रात में टीवी देखने आया करता था। पहली बार जब उसने बेटी को परेशान किया तो मेरी सास ने उसे रात में आने से मना कर दिया था। कुछ दिनों तक नहीं आया, बाद में फिर आने लगा। सब कुछ सामान्य था तो किसी ने ध्यान नहीं दिया। एक दिन बेटी को स्कूल जाते समय परेशान करने लगा। बेटी ने जब सारी बातें बताईं तो उसे बहुत डांटा था।
एक दिन घर पर कोई नहीं था तो घर जाकर उसने गलत काम (दुष्कर्म) भी किया। बेटी ने बताया तो उसके घर गई पर कोई सुनने को तैयार नहीं था। उसके घर वाले बोले, बहुत दिक्कत है तो शादी करवा दो। मैं थाने पर गई तो सुनवाई नहीं हुई। फिर बड़े अधिकारियों के यहां गई तो केस दर्ज किया गया। इस घटना के बाद सभी लोग डर गए। पति हमारे घर पर ही रहते हैं। महिलाओं पर रात में हमले के मामले में जेल गया है। सही हुआ, ईश्वर भी खुद न्याय करते हैं, उसके किए की सजा उसे जरूर मिलनी चाहिए। उसे सजा दिलवाने में मदद भी करूंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें