फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फूलों से सजे वाहन पर निकली अंतिम यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष एवं पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. यूपी सिंह के पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा फूलों से सजे वाहन पर उनके आवास राजेंद्रनगर से निकली।
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर, धर्मशाला, ट्रैफिक तिराहा, कालीमंदिर, गोलघर, कलेक्ट्र चौराहा, भगत सिंह चौक, अलहदादपुर, प्रेमचंद पार्क, ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी होते हुए राप्ती घाट पुल के किनारे से नगर निगम द्वारा निर्मित श्मशान घाट तक पहुंची। यहां वैदिक विधिविधान से उनकी अंत्येष्टि की गई।
इस मौके पर पद्मश्री प्रो. विश्वनाथ तिवारी, एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी, विधायक फतेह बहादुर सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रमेश, डॉ. महेंद्र अग्रवाल, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव, पूर्व विधायक शीतल पांडेय, पूर्व विधायक जीएम सिंह, प्रो. के रामचंद्रा रेड्डी, प्रो. संजीत कुमार गुप्ता, कामेश्वर सिंह, ओमप्रकाश जालान, श्रीराम, चिरंजीव चौरसिया, डॉ. राजवंत राव, राहुल श्रीवास्तव, डॉ राजेंद्र भारती सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन और आम नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सीएम योगी ने दी दिग्विजय सिंह को श्रद्धांजलि
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरक्षपीठ से जुड़े मानीराम के जमुनिया निवासी दिग्विजय सिंह के आवास पर जाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्वर्गीय सिंह के परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। दिग्विजय सिंह का 24 सितंबर को बीमारी के चलते निधन हो गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें