फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शहर को मिलेगी स्वच्छ हवा और हरियाली, नगर निगम खर्च करेगा 23 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेंद्रनगर मोड़ से डीआर केमिकल होते हुए बरगदवां चौराहे तक बनाई जाएगी ग्रीन बेल्ट
विज्ञापन

गोरखपुर। शहर की वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए नगर निगम ने बड़ी पहल की है। करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से जहां सड़कों पर एंड टू एंड पेविंग कार्य (इंटरलाॅकिंग) कराया जाएगा। वहीं विभिन्न इलाकों को ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित किया जाएगा।
विशेष रूप से राजेंद्रनगर मोड़ से डीआर केमिकल होते हुए बरगदवां चौराहे तक ग्रीन बेल्ट बनाई जाएगी। इसके अलावा लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से तीन प्रमुख सड़कों के किनारे इंटरलॉकिंग का काम भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि यह कार्य राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत किए जा रहे हैं। पिछले वर्ष करीब 22 करोड़ की लागत से शहर में सड़क किनारे पेविंग, एकला बांध और डीआईजी आवास परिसर में मियावाकी वन विकसित किया गया था। साथ ही दो पार्कों और 30 सड़कों का पेविंग पूरा कराया गया था। इस बार आठ नए कार्यों को सूचीबद्ध किया गया है, जिनमें पांच सड़क सुधार और तीन हरित विकास से संबंधित हैं।
विज्ञापन



मुख्य कार्यों की सूची
अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि 52.75 लाख से लच्छीपुर व नौरंगाबाद में डस्ट मैनेजमेंट के तहत सड़क सुधार होगा। 285.05 लाख से जंगल सिकरी से देवरिया बाइपास तक एंड टू एंड पेविंग कार्य किया जाएगा। 323.12 लाख से सिधारीपुर तिराहा से पावर हाउस तक एंड टू एंड पेविंग कार्य होगा। 835.97 लाख से एकला बांध पर सड़क सुधार कार्य होगा। 351 लाख से रामजानकी नगर में विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे। 9.49 लाख से सोनौली मार्ग स्थित लगन पैलेस के पास लैंडस्केपिंग होगी। 88.85 लाख से राजेंद्र नगर से बरगदवां तक ग्रीन बेल्ट निर्माण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें