फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने पर स्थिर पड़ा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने पर दो दिन से सर्दी बढ़ने के बजाय ठहर गई है। पश्चिमी विक्षोभ न बनने व बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में चक्रवाती स्थितियां बन जाने से हवा की दिशा पिछले कुछ दिनों से उत्तरी-पश्चिमी नहीं रह पा रही है। हवा उत्तर-पूर्वी या दक्षिण-पश्चिमी चल रही है जो सर्दी के लिए उपयुक्त नहीं है। मौसम विभाग ने बुधवार से मौसम में बदलाव का आसार जताया है।
विज्ञापन


तीन दिन पहले तापमान में लगातार गिरावट दर्ज किया जा रहा था। रात में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस और दिन में अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लेकिन, हवा का रुख बदलने से लगातार दो दिन से तापमान बढ़ रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार न्यूनतम तापमान बढ़ कर 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दोनों तापमान औसत से कम है। मौसम विभाग ने 27 नवंबर से मौसम में बदलाव का आसार जताया है। इस दौरान घना कोहरा पड़ने के साथ दिन व रात में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें