फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: टैंकर ने छात्रा को राैंदा, विरोध में जाम

विज्ञापन
सिकरीगंज में छात्रा की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।
विज्ञापन
कुईं बाजार (गोरखपुर)। कुईं बाजार में बुधवार सुबह साइकिल से स्कूल जा रही 11वीं की छात्रा की तेज रफ्तार पानी के टैंकर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम और हंगामे के कारण दो घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। बरला गांव निवासी चांदनी यादव (16) पुत्री दुर्विजय यादव राष्ट्रीय शिशु शिक्षा निकेतन जूनियर हाईस्कूल, कुईं बाजार में 11वीं की छात्रा थी। बुधवार सुबह नौ बजे वह साइकिल से स्कूल जा रही थी। कुईं बाजार पहुंचते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में चांदनी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की खबर फैलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर जुट गए और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर सिकरीगंज पुलिस सुबह 9:30 बजे मौके पर पहुंची और जाम हटवाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण ड्राइवर को बुलाने की जिद पर अड़े रहे। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक हो गई। आरोप है कि पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए लाठीचार्ज किया जिससे भीड़ और भड़क गई और लोगों ने दोबारा सड़क जाम कर दिया। नाराज महिलाएं एंबुलेंस के आगे बैठ गईं और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं। हालत बेकाबू होते देख सिकरीगंज पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। कुछ देर बाद सीओ खजनी शिल्पा कुमारी, उरुवा, बेलघाट और खजनी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीओ शिल्पा कुमारी ने ग्रामीणों से बातचीत कर शांति बहाल की।
लाठीचार्ज की शिकायत पर उन्होंने जांच का आश्वासन दिया। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद सुबह 11 बजे जाम समाप्त हुआ। मृतका चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। उसके पिता दुर्विजय यादव सिकरीगंज थाने में चौकीदार हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि फोरलेन निर्माण में लगे टैंकर और डंपर चालक कस्बे में लापरवाही से वाहन चलाते हैं जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। सीओ शिल्पा कुमारी ने कहा कि मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें