फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबल टेनिस : सौम्या शुक्ला बनीं ओवरऑल विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

गोरखपुर। जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से मेट्रोपोलिटन स्कूल में आयोजित जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता के महिला वर्ग में सौम्या शुक्ला ओवरऑल विजेता बनीं।
प्रतियोगिता के अंडर -17 बालक वर्ग में वार्तिक दत्त त्रिपाठी व बालिका वर्ग में सौम्या शुक्ला, अंडर -15 बालक वर्ग में तेजस मौर्या बालिका वर्ग में सौम्या शुक्ला, अंडर- 13 बालक वर्ग में आरुल गुप्ता व बालिका वर्ग में सौम्या शुक्ला, अंडर -11 बालक वर्ग में अनय सिंह व बालिका वर्ग में वीरिका पांडेय और अंडर- 9 बालक वर्ग में अनय सिंह विजेता बने।
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्वोत्तर रेलवे हैंडबॉल की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और प्रदेश के प्रतिष्ठित रानी लक्ष्मी बाई अवाॅर्ड से सम्मानित मंजुला पाठक ने किया। उन्होंने कहा टेबल टेनिस एक ऐसा खेल है जिसमें न केवल शारीरिक फुर्ती, बल्कि मानसिक एकाग्रता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता की भी आवश्यकता होती है। यह खेल जीवन में अनुशासन, कड़ी मेहनत और खेल भावना का महत्व सिखाता है। प्रतियोगिता में 200 से अधिक मैच खेले गए, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मेट्रोपोलिटन स्कूल के निदेशक श्रवण गंभीर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत करके किया उन्होंने आगामी स्टेट चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर गोरखपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष ए हेनरी, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह सैनी, सचिव विनीत चौरसिया, प्रोफेसर विजय चहल, दुर्गेश चौधरी, अमित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें