फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो सहायक अभियंता मीटर का वापस हुआ निलंबन

विज्ञापन
विज्ञापन
रिजेक्ट सूची में डाले गए मीटरों को अप्रूव्ड करने का मामला
विज्ञापन

गोरखपुर। रिजेक्ट सूची में डाले गए मीटरों को अप्रूव्ड करने के मामले में निलंबित किए गए दो सहायक अभियंता (एई) मीटर को 24 घंटे के भीतर बहाल कर दिया गया है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि दोनों एई ने मीटरों को अप्रूव्ड नहीं किया है। इसे देखते हुए दोनों का निलंबन निरस्त करते हुए पुरानी जगह पर बहाल किया जाता है। हालांकि, अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) मीटर को कोई राहत नहीं मिली है।
तीनों की जगह दूसरे एक्सईएन की तैनाती शुरू कर दी गई है। नगरीय परीक्षण खंड के एक्सईएन मनोज कुमार बनाए गए हैं। वह मुख्य अभियंता जोन दो के कार्यालय से संबद्ध थे। नगरीय परीक्षण खंड के एक्सईएन शिवेंद्र सिंह, विद्युत परीक्षण खंड प्रथम के परवेज आलम व विद्युत परीक्षण खंड द्वितीय के अविनाश अग्रहरि को निलंबित किया गया। इसके साथ ही नगरीय परीक्षण उपखंड बक्शीपुर के एई मीटर योगेंद्र कुमार यादव व कौड़ीराम उपखंड के एई मीटर अक्षय लाल को निलंबित किया गया था। इन दोनों को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, 17 और 18 सितंबर की शाम से अगले दिन सुबह तक 3798 मीटरों को अप्रूव्ड किया गया था। यह वह मीटर थे जिन्हें परिसर से उतारा गया तो पता चला कि इनमें गड़बड़ी है। ऐसे मीटरों की जांच में रीडिंग की जानकारी के बाद इसे सिस्टम पर दर्ज कर क्वालिटी कंट्रोल थ्री की प्रक्रिया पूरी की जाती है। यदि मीटर में रीडिंग स्टोर है तो इसे दर्ज करने से बिजली निगम को राजस्व का फायदा होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें