फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: निलंबित उप डाकपाल ने जमा की पूरी रकम, अब दर्ज होगा केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहद्दीपुर के उप डाकघर में गोलमाल का मामला
विज्ञापन

माफी के लिए गिड़गिड़या, उप डाकघर के खातों की जांच भी शुरू



गोरखपुर। मोहद्दीपुर के उप डाकघर में रुपयों के गोलमाल मामले में निलंबित उप डाकपाल मनीष चंद्रा ने बुधवार को पूरी रकम जमा कर दी। छह लाख में से दो लाख रुपये आरोपी ने मंगलवार शाम को जमा कर दिए थे। बुधवार को शेष चार लाख भी जमा कर दिए। पैसे जमा करने के बाद आरोपी माफी मांगने लगा लेकिन जिम्मेदारों ने अनसुना कर दिया। अब उस पर केस दर्ज कराने की कवायद तेज कर दी गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार 18 जुलाई को मोहद्दीपुर के उप डाकघर में पोस्टमास्टर जनरल गाैरव श्रीवास्तव और प्रवर डाक अधीक्षक बीके पांडेय ने शिकायत पर औचक निरीक्षण किया था। दस्तावेजों की जांच में छह लाख रुपये शॉर्ट (कम) मिलने पर पोस्टमास्टर जनरल ने उप डाकपाल मनीष चंद्रा को निलंबित कर दिया था। उसे पूरी रकम तत्काल जमा करने के निर्देश दिए गए। तीन दिन बाद मंगलवार को आरोपी ने दो लाख और बुधवार को चार लाख रुपये जमा कर दिए। बुधवार को वह मुख्य डाकघर में पहुंचने पर माफी मांगने लगा लेकिन उसकी बातों को अनसुना कर दिया गया। रकम जमा होने के बाद विभाग ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराने की कवायद तेज कर दी है। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें