फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मगहर से सरदारनगर के बीच बाईपास रेल लाइन का सर्वे पूरा, बनने लगी डीपीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
खजनी के पास सहजनवां-दोहरीघाट रेल लाइन के ऊपर से गुजरेगी यह लाइन
विज्ञापन

47.3 किमी लंबी रेल लाइन में बनेगा एक हॉल्ट स्टेशन, स्पीड बनी रही इसके लिए नहीं बनेगा रेलवे क्रॉसिंग
गोरखपुर। गोरखपुर-लखनऊ मेन लाइन पर मगहर से सरदारनगर के बीच बाईपास रेल लाइन बनाने के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे का काम पूरा हो गया है। अब डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। खजनी के पास यह बाईपास रेल लाइन सहजनवां-दोहरीघाट नई रेल लाइन के ऊपर से होकर गुजरेगी। इस रेल लाइन के बनने से लखनऊ, वाराणसी और बिहार की ट्रेनों को चलाने के लिए एक वैकल्पिक लाइन मिल जाएगी।

रेल प्रशासन की ओर से कराए गए सर्वे के मुताबिक, मगहर से गोरखपुर के बाहरी हिस्से से होकर यह रेल लाइन सरदारनगर में मेन लाइन से जुड़ जाएगी। इस रेल लाइन की कुल लंबाई 47.3 किमी होगी। ट्रेन या मालगाड़ी की स्पीड कम न होने पाए इसलिए कहीं भी रेलवे क्रॉसिंग नहीं बनाया जाएगा। गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन मार्ग स्थित सेवई बाजार के पास हॉल्ट स्टेशन बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। गोरखपुर जंक्शन के आसपास चौथी लाइन के लिए जगह नहीं मिलने पर इस बाईपास रेल लाइन को बनाने की योजना है।
विज्ञापन


दरअसल, पहले इस बाईपास रेल लाइन को सरदारनगर से खजनी तक बनाने की तैयारी थी ताकि इसे सहजनवां-दोहरीघाट रेल लाइन से जोड़ा जा सके। 34.67 किलोमीटर लंबी लाइन के लिए 945 करोड़ रुपये की लागत आ रही थी लेकिन बाद में इसे मगहर से सरदारनगर तक बनाने के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे कराया गया। सर्वे का काम पूरा होने के बाद अब डीपीआर तैयार हो रही है। डीपीआर को रेलवे बोर्ड भेजा जाएगा।

एक वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा
गोरखपुर रेलवे स्टेशन से होकर रोजाना करीब 32 मालगाड़ियां गुजरती हैं। बाईपास लाइन के बनने से ये मालगाड़ियां सीधे निकल जाएंगी। इससे गोरखपुर स्टेशन पर रेल लाइन खाली रहेगी और ट्रेनों को चलाने में सहूलियत होगी। इसके अलावा अगर गोरखपुर जंक्शन पर कोई कार्य करना हुआ तो ट्रेनें निरस्त नहीं होंगी, बाईपास रेल लाइन से चली जाएंगी। अभी छपरा से ही ट्रेनें डायवर्ट की जाती हैं, इसमें समय ज्यादा लगता है।
इनसेट
आनंदनगर-घुघली रेल लाइन पर आरओबी के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू
आनंदनगर-महराजगंज-घुघली (52.7 किमी) नई रेललाइन में कोईदला के पास एक रूट ओवरब्रिज (आरओबी) बनाने के लिए रेल प्रशासन ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके पहले महराजगंज से घुघली के बीच भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस रेल लाइन के बीच कुल छह स्टेशन पड़ेंगे। इसके बनने से बिहार रूट की ट्रेनों को चलाने के लिए एक नई रेललाइन का विकल्प मिल जाएगा। 230 हेक्टेयर भूमि पर 53 गांवों से होकर गुजरने वाली 52.7 किमी नई रेल लाइन के निर्माण के लिए 958.27 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत है। यह परियोजना दो चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में घुघली से महराजगंज (24.78 किमी) तक और दूसरे चरण में महराजगंज से आनंदनगर (26.52 किमी) तक रेल लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन





वर्जन

यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में कई सर्वेक्षण किए जा रहे हैं। नई बाईपास लाइन के सर्वे का कार्य पूरा हो गया है, अब डीपीआर तैयार हो रही है।
- पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, एनईआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें