फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में दमखम दिखाएंगे सनी सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के छात्र सनी सिंह को मेरठ में स्टेट किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में मिला पहला स्थान
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश का करेंगे प्रतिनिधित्व, कुलपति प्रो. पूनम ने दी शुभकामनाएं
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र सनी सिंह ने मेरठ में आयोजित स्टेट किकबॉक्सिंग ट्रायल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अब सनी राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उपलब्धि पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सनी सिंह को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सनी की यह उपलब्धि विश्वविद्यालय और प्रदेश के लिए गर्व की बात है। हमें विश्वास है कि वे राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। किकबॉक्सिंग महासचिव अरविंद सेरवलिया ने पत्र के माध्यम से बताया कि सनी सिंह का चयन छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाली सीनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया है। 25 मई को मेरठ में आयोजित ट्रायल में सनी सिंह ने बेहतरीन किकबॉक्सिंग का प्रदर्शन किया। इसके पहले भी सनी तीन बार राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग, वाको इंडिया इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता, किकबॉक्सिंग विश्व कप (उज्बेकिस्तान) समेत अन्य पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें