फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पिपराइच इलाके में नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना मान्यता के संचालन का आरोप, बोले-एक माह पहले आश्वासन के बाद भी नहीं लौटा रहे शुल्क
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विद्यार्थी पहुंचे तो बंद मिला ताला, डीएम कार्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन
पिपराइच (गोरखपुर)। क्षेत्र के बेलाकांटा स्थित सिशोदिया नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज पर विद्यार्थियों ने बिना मान्यता संचालन का सनसनीखेज आरोप लगाया है। आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने फर्जी तरीके से एडमिशन लेकर फीस वसूल लिया। मामला खुलने पर छात्र-छात्राओं ने विरोध किया तो एक महीने में फीस वापस करने का आश्वासन दिया गया। बृहस्पतिवार को विद्यार्थी फीस वापस लेने पहुंचे तो कॉलेज गेट पर ताला बंद मिला। नाराज छात्र-छात्राओं ने खूब हंगामा किया। इसके बाद डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।
जानकारी के मुताबिक, सिशोदिया नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज से 2021 से करीब 300 छात्र-छात्राओं ने फार्मेसी और एनएम (ऑग्जीलियरी नर्स मिडवाइफरी) कोर्स में एडमिशन लिया है। उनका आरोप है कि 2023 में पासआउट छात्र-छात्राओं को किसी अस्पताल में नौकरी नहीं मिल रही। वह जहां जा रहे हैं, वहां पर उनकी डिग्री फर्जी बता दी जा रही है। एनएम 2024-26 की छात्राओं का कहना है कि उन्होंने एक सेमेस्टर की परीक्षा दी है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि एक साल में करीब 65 हजार रुपये फीस जमा की। ज्यादातर छात्राएं कहीं न कहीं नौकरी कर रही हैं। 20 मई से परीक्षा थी, लेकिन इसके पहले कुछ पूर्व छात्राएं अपनी डिग्री लेकर कॉलेज में आईं। उनका आरोप है कि उनकी डिग्री को फर्जी बताया जा रहा है। छात्रा सोनम चौधरी ने कहा कि इसके बाद जानकारी जुटाई तो पता चला कि 2021 से ही कॉलेज में एडमिशन लेना बंद था। लेकिन, फिर भी यह प्रवेश लेते रहे।
सभी छात्र-छात्राओं ने जब एकजुट होकर विरोध किया तो प्रबंधक ने 19 जून को सभी की फीस वापस करने का लिखित आश्वासन दिया था। वे जब बृहस्पतिवार को कॉलेज पहुंचे तो वहां ताला बंद मिला। मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। इसके बाद न्याय के लिए डीएम कार्यालय गए। वहां सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लेकर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन के दौरान खुशबू मौर्या, मंजू यादव, सोनम चौधरी, अंजलि, अंशिका यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन


वर्जन...
ये नर्सिंग कॉलेज पैरा मेडिकल कॉउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली की ओर से 2021 से ही मान्यता प्राप्त है। हर साल नवीनीकरण के क्रम में मई में 2026 तक दोबारा नवीनीकरण हो गया है। सभी जरूरी अभिलेख पिपराइच थाने पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

- अशोक कुमार सिंह, निदेशक, सिशोदिया पैरामेडिकल एवं नर्सिंग काॅलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें