फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कमरे में फंदे से लटकता मिला छात्र का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगी परीक्षा की करता था तैयारी, कॉल रिसीव न होने पर मां ने पड़ोसियों को कॉल की तो हुई जानकारी
विज्ञापन

जानीपुर। गोला थाना क्षेत्र के ग्राम कलानी निवासी छात्र शिवम उर्फ विवेक (20) की संदिग्ध हालात मेंं मौत हो गई। सोमवार सुबह उसका शव पंखे के कुंडे में चद्दर से लटकता मिला। पड़ोसियों की सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं उसके मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में लिया है। प्रथम दृष्टया खुदकुशी मानते हुए वजह का पता लगाने में जुटी है।
रामसंगम प्रजापति अपनी पत्नी आरती के साथ बंगलूरू में रहकर एक कंपनी में काम करते हैं। जबकि उनका बड़ा बेटा शिवम उर्फ विवेक गांव में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। सोमवार सुबह आरती ने शिवम के मोबाइल पर कॉल की। कॉल रिसीव नहीं होने पर उन्होंने पड़ोसियों को कॉल कर बेटे को देखने के लिए भेजा। पड़ोसी जब उनके घर पहुंचे तो दरवाजा भीतर से बंद मिला। खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई आहट न मिलने पर जब वह दरवाजा तोड़ा गया। भीतर दाखिल होने पर शिवम का शव फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में बाहर से खाना खाकर घर पहुंचा था शिवम
पड़ाेसियों ने बताया कि शिवम किसी से मतलब नहीं रखता था। न ही उसकी किसी से बातचीत होती थी। रविवार देर रात वह बाहर से खाना खाकर घर लौटा था। इसके बाद अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। शिवम की मां की कॉल आने पड़ोसी जब उसके घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हो सकी। पुलिस अब उसके मोबाइल की कॉल डिटेल व लास्ट लोकेशन निकालकर पूछताछ करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें