फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वार्ड बॉय की हरकत से सदमे में आई छात्रा, बयान दर्ज करने लखनऊ जाएगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया, डॉक्टर की भूमिका भी होगी जांच
विज्ञापन

जेल जाने से पहले आरोपी बोला, डॉक्टर के कहने पर बनाया था छात्रा का न्यूड वीडियो
गोरखपुर। राजघाट थाना क्षेत्र में स्थित एक अस्पताल में बैड टच की शिकार छात्रा सदमे में है। पुलिस की टीम जल्द ही लखनऊ में भर्ती छात्रा के बयान दर्ज करने जाएगी। वहीं पुलिस ने बैड टच के आरोपी वार्ड बॉय प्रभाकर को बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इसके साथ ही पुलिस डॉक्टर की भूमिका की भी जांच कर रही है।
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय बीएससी की छात्रा 30 अगस्त की रात करीब नौ बजे घर की बालकनी में टहल रही थी। उसकी तबीयत खराब थी। अचानक उसे चक्कर आया और वह बालकनी से नीचे गिर गई। इसके बाद परिजनों ने उसे राजघाट क्षेत्र के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। आरोप है कि हॉस्पिटल में तैनात वार्ड बॉय ने छात्रा के कपड़े हटाकर बैड टच कर अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। जिसे परिजनों ने देख लिया था। घटना के बाद डॉक्टर ने छात्रा की जांच की और हालत गंभीर देखते हुए तत्काल उसे लखनऊ रेफर कर दिया। साथ में छात्रा का बड़ा भाई और पिता उसे लेकर लखनऊ रवाना हो गए। भाई का कहना है कि छात्रा को लखनऊ के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के बाद से छात्रा सदमे में है। इधर, पुलिस ने मामले में परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


तीन साल से हॉस्पिटल में कार्यरत है आराेपी वार्ड बॉय
पिपराइच निवासी आरोपी वार्ड बॉय प्रभाकर तीन साल से हॉस्पिटल में काम कर रहा था। वह रोज आता-जाता है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, अस्पताल में वार्ड बॉय की मां का भी ऑपरेशन हुआ है। घटना वाली रात वह हॉस्पिटल में ही भर्ती थी। अगले दिन उनको डिस्चार्ज कर दिया गया।

लखनऊ जाकर पुलिस लेगी बयान
राजघाट थाना प्रभारी सदानंद सिंह ने बताया कि गोरखपुर में ही युवती का बयान कराने की कोशिश की गई थी। लेकिन हालत गंभीर थी। घरवालों से बात हो रही है। लखनऊ जाकर युवती का बयान लिया जाएगा। आरोपी का मोबाइल भी कब्जे में ले लिया गया है। मोबाइल की गैलरी में मौजूद वीडियो को साक्ष्य के तौर पर रखा गया है। जिसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन



मनाेवैज्ञानिक की रायवॉयूरिज़्म एक यौन विकार है। इसमें व्यक्ति दूसरों की निजी या असहाय स्थिति देखकर या रिकॉर्ड करके यौन आनंद प्राप्त करता है। यह अस्वस्थ और विकृत मानसिक प्रवृत्ति है, जिसमें पीड़ित को इंसान नहीं बल्कि “वस्तु” लगता है। ऐसे कृत्य अक्सर तब होते हैं जब लक्ष्य असहाय हो और इसके लिए अपराधबोध या शर्म नहीं होती। यह प्रवृत्ति अपराध और शोषण में बदल सकती है।
- श्वेता जॉनसन, मनोवैज्ञानिक, सेंट एंड्रयूज कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें