फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चोरी की बाइक बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गगहा पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपितों पर दर्ज हैं कई केस
विज्ञापन

गोरखपुर। गगहा थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों की पहचान झंगहा थाना क्षेत्र के रानापार निवासी अजय यादव उर्फ अवधेश, बउठा निवासी जितेन्द्र यादव उर्फ हिरो, सहजनवां क्षेत्र के भीटी रावत भरपुरवा निवासी पिंटू बेलदार के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ चोरी के कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

गगहा थाने के दरोगा अनूप सिंह चौराहे पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान तीन युवक बाइक से आते दिखे। आशंका होने पर पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की तो बाइक चोरी की निकली। इसके बाद तीनों को हिरासत में लेकर पुलिस थाने में पहुंची। इनमें से अजय पर झंगहा और गगहा में एक-एक केस दर्ज मिले। पिंटू पर सहजनवां में तीन, गगहा में दो और बेलीपार, पिपराइच व खोराबार में एक-एक केस दर्ज मिले। जितेंद्र पर गगहा व झंगहा में दो-दो, कैंट, गोला, चौरीचौरा में एक-एक केस दर्ज मिले। एसआई अनूप सिंह ने बताया कि तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें