फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खरमास बाद शुरू होंगी खेल गतिविधियां

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले सीएम ने किया था उदघाटन, संचालन की अनुमति पाने वाली फर्म ने शुरू की तैयारी
विज्ञापन

भाटी विहार कालोनी के लोगों को मार्निंग वॉक के लिए मिलेगा निशुल्क पास

गोरखपुर। जीडीए ने उद्घाटन के बाद भाटी विहार स्थित मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का संचालन जल्द शुरू कराने की तैयारी तेज कर दी है। इसके संचालन के लिए चयनित फर्म हरि प्रसाद मेमोरियल एजूकेशन सोसाइटी को अनुबंध की कार्रवाई पूरी करने के साथ ही कांप्लेक्स में सभी तरह के इन डोर और आउट डोर खेल का अभ्यास शुरू कराने को निर्देशित किया है। इस कांप्लेक्स में कालोनी के लोगों को मार्निंग वाक की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी कवायद शुरू कर दी गई है।
जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह के मुताबिक उप सभापति व वार्ड के पार्षद धर्मदेव चौहान से मार्निंग वाक के लिए इच्छुक सभी लोगों की सूची मांगी गई है। इन लोगों को निशुल्क पास जारी होगा। संचालन का अधिकार पाने वाली फर्म के सचिव अतिरेक शाही ने बताया कि लखनऊ और दिल्ली से प्रशिक्षित कोच के साथ अनुबंध किया जा रहा है। जिम में भी महिला और पुरुष वर्ग के लिए अलग-अलग ट्रेनर होंगे। एशियन गेम्स चैंपियन रहे गजेंद्र राय को शूटिंग रेंज के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खरमास समाप्त होने पर अलग-अलग खेलों के अभ्यास के लिए पंजीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा। फरवरी के पहले सप्ताह तक इनडोर और आउटडोर में सभी खेलों की शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की प्रमुख सुविधाएं

मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में इंडोर गेम्स के लिए जिम, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लाक, बैडमिंटन कोर्ट, राइफल व पिस्टल शूटिंग रेंज, मल्टी परपज हाल की सुविधा मिलेगी। इसी तरह आउटडोर गेम्स के लिए 300 मीटर का सिंथेटिक रनिंग ट्रैक, लान टेनिस कोर्ट आदि का निर्माण कराया गया है। यहां वालीबाल, कुश्ती कोर्ट और क्रिकेट नेट प्रैक्टिस रेंज भी बना है। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में टायलेट ब्लाक, पेयजल आदि की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

-

कोट-
10 से 15 दिन में मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का संचालन शुरू हो जाएगा। इसे लेकर चयनित फर्म ने तैयारी तेज कर दी है। कोच आदि से अनुबंध किया जा रहा है। स्थानीय लोगों को कांप्लेक्स में मार्निंग वाक की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए उन्हें पास जारी किया जाएगा। - आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें