फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पैडलेगंज चौराहा होगा सिक्सलेन, खत्म होगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकनिर्माण विभाग ने मंजूरी के लिए भेजा है प्रस्ताव
विज्ञापन

इसके चौड़ीकरण से चौराहे पर नहीं लगेगा जाम

गोरखपुर। शहर को जाम का नया ठौर बन रहे पैडलेगंज चौराहे का भी विस्तारीकरण होगा। इसे भी नौसड़ चौराहे की तरफ सिक्सलेन का बनाया जाएगा। हालांकि, अभी कार्य शुरू होने में कुछ वक्त लगेगा, क्योंकि इसके लिए प्रस्ताव पर अभी स्वीकृति नहीं मिली है।
पैडलेगंज चौराहे से नौसड़ तक सड़क को सिक्सलेन का बनाया जा रहा है। वहीं पैडलेगंज से छात्रसंघ चौराहा होते हुए फिराक चौक तक सड़क को फोरलेन बनाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। पैडलेगंज से मोहद्दीपुर और नौकायन जाने वाला रास्ता पहले से ही फोरलेन है। यहां अलग-अलग सड़कों पर दो चौराहे बन जा रहे हैं। इसके अलावा कुनराघाट की तरफ से नई बन रही सड़क भी पैडलेगंज चौराहे तक आ रही है। इसके बाद यहां भी जाम मोहद्दीपुर जैसा ही विकराल हो सकता है। इसे देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने पैडलेगंज चौराहे को भी सिक्सलेन का बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

विभाग के एक अफसर ने बताया कि नौसड़ की तरफ से आने वाली सड़क को बुद्ध द्वार की सीध में मोहद्दीपुर की तरफ जाने वाले रास्ते तक सीधा किया जाएगा। वहीं छात्रसंघ की तरफ से आने वाली सड़क का अभी निर्माण चल रहा है। इसके पूरा होने के बाद चौराहे की चौड़ाई और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

वहीं वाराणसी और लखनऊ रूट के जंक्शन नौसड़ चौराहे को भी सिक्सलेन बनाया जाना है। इसके लिए वाराणसी की तरफ से आने वाली सड़क और लखनऊ की तरफ जाने वाली सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए अफसर जमीन की तलाश में जुटे हैं। प्रयास हो रहा है कि सड़क चौड़ीकरण में कम से कम मकानों को तोड़ना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें