गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली और तिरुचिरापल्ली के लिए एक-एक फेरे में विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05299 मुजफ्फरपुर-तिरुच्चिरापल्ली विशेष गाड़ी 29 मार्च को मुजफ्फरपुर से दोपहर दो बजे प्रस्थान कर हाजीपुर, सिवान होते हुए रात 20.10 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी। दूसरे दिन यह ट्रेन लखनऊ के ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, झांसी, भोपाल, नागपुर के रास्ते तीसरे दिन विजयवाड़ा होते हुए शाम साढ़े छह बजे तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली पहुंचेगी। बताया कि इस गाड़ी में एसएलआर के दो, सामान्य द्वितीय श्रेणी के आठ और शयनयान श्रेणी के छह समेत कुल 16 कोच लगाए जाएंगे।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 05581 दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी दो अप्रैल को दरभंगा से शाम 18.30 बजे रक्सौल, नरकटियागंज, दूसरे दिन तीन अप्रैल को बगहा होते हुए सुबह चार बजे गोरखपुर से प्रस्थान कर बस्ती, गोंडा, सीतापुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद होते हुए शाम छह बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। बताया कि इस गाड़ी में एसएलआर के दो और सामान्य द्वितीय श्रेणी के 19 समेत 21 कोच लगाए जाएंगे।