गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा नवरात्र मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की सहूलियत के लिए पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के मैहर स्टेशन पर ट्रेनों का पांच मिनट का ठहराव होगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 30 मार्च से 11 अप्रैल तक चलने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, मैहर स्टेशन पर 03.15 बजे पहुंचकर 03.20 बजे छूटेगी। दुर्ग से दो से 11 अप्रैल तक चलने वाली 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर सुबह 05.35 बजे पहुंचकर 05.40 बजे छूटेगी। पुणे से तीन से 10 अप्रैल तक चलने वाली 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर सुबह 11.05 बजे पहुंचकर 11.10 बजे छूटेगी। गोरखपुर से 30 मार्च से 11 अप्रैल तक चलने वाली गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर रात 20.25 बजे पहुंचकर 20.30 बजे छूटेगी। नौतनवा से 30 मार्च से 11 अप्रैल तक चलने वाली 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस, मैहर स्टेशन पर 01.55 बजे पहुंचकर 02.00 बजे छूटेगी। गोरखपुर से 29 मार्च से 05 अप्रैल तक चलने वाली 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस, मैहर स्टेशन पर सुबह 04.20 बजे पहुंचकर 04.25 बजे छूटेगी।