फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज मुंबई जाने वाली विशेष ट्रेन निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया ट्रेन
विज्ञापन

गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने शुक्रवार को गोरखपुर से मुंबई चलने वाली 05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी को अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया है।
रेलवे प्रशासन ने होली के बाद होने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मुंबई के लिए भी विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में 28 मार्च को गोरखपुर से मुंबई के बांद्रा टर्मिनस के लिए चलने वाली 05053 विशेष गाड़ी को चलाने का निर्णय लिया था। यह ट्रेन गोरखपुर से चलकर, लखनऊ के ऐशबाग, कानपुर, आगरा, गुजरात के वड़ोदरा, सुरत होते हुए मुंबई के ब्रांद्रा टर्मिनस जानी थी।
विज्ञापन

अब रेलवे प्रशासन ने संचलन तिथि के एक दिन पूर्व अपरिहार्य कारणों से ट्रेन को निरस्त कर दिया। ट्रेन के निरस्त होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्हें मुंबई की यात्रा के लिए नए विकल्प तलाशने होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें