फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बीच के स्टेशनों से चलाई जाएंगी निरस्त छह ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
आनंदनगर से गोमतीनगर स्पेशल और मानीराम से चलेगी बहराइच-गोरखपुर स्पेशल
विज्ञापन

गोरखधाम समेत 12 ट्रेनें भी विभिन्न तिथियों में चलेंगी, रेल प्रशासन ने जारी किया नया शेड्यूल
गोरखपुर। गोरखपुर जं.-डोमिनगढ़ तीसरी लाइन तथा गोरखपुर-नकहा जंगल दोहरीकरण की कमीशनिंग के क्रम में प्री नॉन-इंटरलॉक एवं नॉन-इंटरलॉक कार्य के लिए निरस्त की गई छह ट्रेनों को अब बीच के स्टेशनों से चलाने का निर्णय लिया गया है। इसी प्रकार निरस्त 12 ट्रेनों का संचलन बहाल कर दिया है। यह जानकारी एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन


रेल प्रशासन के नए शेड्यूल के मुताबिक, पूर्व में निरस्त की गई 15082 गोमती नगर-गोरखपुर एक्सप्रेस और 15081 गोरखपुर-गोमती नगर एक्सप्रेस अब 23 से 27 सितंबर तक आनंदनगर स्टेशन से चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर-आनन्दनगर के बीच निरस्त रहेगी। इसी प्रकार 05131 गोरखपुर-बहराइच स्पेशल और 05132 बहराइच-गोरखपुर स्पेशल अब 23 से 26 सितंबर तक मानीराम स्टेशन से चलाई जाएगी। ट्रेन गोरखपुर-मानीराम के बीच निरस्त रहेगी। 15009 गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस और 15010 पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस 26 सितंबर तक गोमतीनगर स्टेशन से संचालित की जाएगी।
विज्ञापन

-
इन ट्रेनों का संचलन बहाल

- गोरखपुर से 27 सितंबर को 12555 गोरखपुर-बठिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस
- बठिंडा से 28 सितंबर को 12556 बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस
- गोरखपुर से 27 सितंबर को 12571 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल हमसफर एक्सप्रेस
- आनंद विहार टर्मिनल से 28 सितंबर को 12572 आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस
- गोरखपुर से 27 सितंबर को 22537 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 29 सितंबर को 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस
- लखनऊ जं. एवं पाटलिपुत्र से 27 सितंबर को 15034/15033 लखनऊ जं.-पाटलिपुत्र-लखनऊ जं. एक्सप्रेस
- रांची से 26 सितंबर को 18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस
- गोरखपुर से 27 सितंबर को 18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस
- वाराणसी सिटी से 26 सितंबर को 15132 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस
- गोरखपुर से 27 सितंबर को 15131 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस
- गोरखपुर एवं बहराइच से 27 सितंबर को 05131/05132 गोरखपुर-बहराइच-गोरखपुर स्पेशल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें