फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मऊ से सूरत के बीच गोरखपुर होकर चलेगी पूजा स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ से 27 सितंबर और सूरत से 28 सितंबर से चलेगी
विज्ञापन


गोरखपुर। त्योहार में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने 05017/05018 मऊ-सूरत-मऊ वाया गोरखपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन मऊ से 27 सितंबर से 01 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और सूरत से 28 सितंबर से दो नवंबर तक प्रत्येक रविवार को छह फेरों के लिए चलाई जाएगी।

05017 मऊ-सूरत साप्ताहिक पूजा स्पेशल 27 सितंबर से प्रत्येक शनिवार को मऊ से सुबह 5:30 बजे चलेगी और बेल्थरा रोड, सलेमपुर, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर से सुबह 09:30 बजे छूटकर खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, टुंडला, ईदगाह आगरा, बयाना, गंगापुर सिटी से दूसरे दिन कोटा, भवानी मंडी, शामगढ़, नागदा, रतलाम, वड़ोदरा से होकर सूरत दोपहर 12:15 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी यात्रा में, 05018 सूरत-मऊ साप्ताहिक पूजा स्पेशल 28 सितंबर तक प्रत्येक रविवार को सूरत से अपराह्न 3:05 बजे चलकर गोरखपुर से शाम 7.40 बजे छूटकर मऊ रात 10:30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में एसएलआरडी के दो, सामान्य द्वितीय श्रेणी के छह, शयनयान श्रेणी के आठ, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के तीन और वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के एक सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें