अकटहवा पुल पर दूसरे दिन भी एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीओ कर्नलगंज व पनियरा थाने की फोर्स ने डेरा डाला। एसपी नार्थ की अगुवाई में पुलिस फोर्स पनियरा के नरकटहां गांव में दबिश दी। प्रकाश में आए लोगों की परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
अटकहवा पुल के पास हुए गैंगवार के बाद पीपीगंज और महाराजगंज के पनियरा पुलिस ने दोनों गैंग के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 29 आरोपी अभी भागे हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों में दो बाल अपचारी भी शामिल हैं। इधर, घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने इंस्पेक्टर पीपीगंज प्रभु दयाल सिंह को लाइनहाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
उनके स्थान पर बांसगांव कस्बा चौकी प्रभारी रहे अरुण कुमार को पीपीगंज थाने की कमान सौंपी है। वहीं, एसपी नार्थ के नेतृत्व में पुलिस ने लगातार दूसरे दिन भी गोरखपुर-महराजगंज बॉर्डर पर कैंप कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी।
अकटहवा पुल पर सोमवार दोपहर वर्चस्व को लेकर रेड गैंग और एके-47 गैंग भिड़ गए थे। इस गैंगवार की आंच लखनऊ तक पहुंचने के बाद एसआई आदर्श कुमार ने मंगलवार को दोनों गैंग के 35 बदमाशों के खिलाफ दंगा फैलाने, मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने, गिरोह बनाकर अपराध करने, शांतिभंग के इरादे से अपमान करने, जान से मारने की धमकी देने, उतावलेपन में दूसरे के जीवन को खतरे में डालने, उकसाने व हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज कराया था। इसमें 15 नामजद और 25 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी
पीपीगंज और महाराजगंज के पनियरा थाने की पुलिस ने छह मंगलवार देर रात दोनों गैंग के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें दो बाल अपचारी हैं। आरोपियों की पहचान पीपीगंज के भवनपुरवा अकटहवा टोला निवासी रामअनुज, महाराजगंज के पनियरा नरकटहा निवासी प्रदीप यादव, पनियरा के डोमरा अकटहवा टोला निवासी अंकित निषाद और शिव नारायण साहनी के रूप में हुई है।
पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भिजवा दिया है। साथ ही दो बाल अपचारियों को बाल सुधार गृह भिजवाया है। अन्य भागे आरोपियों की तलाश में पीपीगंज और पनियरा थाना पुलिस संयुक्त अभियान चला रही है। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
गैंगवार में शामिल सभी आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। भागे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दो थानों की पुलिस फोर्स लगातार क्षेत्र में दबिश दे रही है:जितेंद्र श्रीवास्तव, एसपी नार्थ
बॉर्डर पर दूसरे दिन भी अफसरों ने डाला डेरा, पनियरा के नरकटहा में दबिश
अकटहवा पुल पर दूसरे दिन भी एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीओ कर्नलगंज व पनियरा थाने की फोर्स ने डेरा डाला। एसपी नार्थ की अगुवाई में पुलिस फोर्स पनियरा के नरकटहां गांव में दबिश दी। प्रकाश में आए लोगों की परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
दर्ज केस में इनको बनाया गया आरोपी
पनियरा के नरकटहा निवासी अजय निषाद, विमलेश, रविंद्र निषाद, रितेश, विकास, अकटहवा डोमरा निवासी शिव नारायण साहनी, बड़का निवासी प्रदीप, अभिजीत, ध्रुपचंद्र, सचिन कुमार, पीपीगंज के ननकटवा निवासी रवि यादव, कल्याणपुर निवासी रघुनाथ, सर्वेश मद्धेशिया, अकटहवा टोला भवनपुरवा निवासी अर्जुन, डोमरा निवासी अंकित और दोनों पक्षों के 20 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।