फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महेवा में बनने लगा शॉपिंग कॉम्पलेक्स और को-वर्किंग स्पेस

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच मंजिला इस आधुनिक कॉम्प्लेक्स का 27 करोड़ से हो रहा निर्माण
विज्ञापन

जुलाई 2026 तक इसके निर्माण कार्य को पूरा करने का है लक्ष्य
गोरखपुर। नगर निगम ने ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र में आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और को-वर्किंग स्पेस का निर्माण शुरू कर दिया है। लगभग 27 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पांच मंजिला कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स जुलाई 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य न केवल नगर निगम की आय बढ़ाना है बल्कि स्वरोजगार और उद्यमशीलता को भी प्रोत्साहित करना है। इसके लिए करीब 1645 वर्ग मीटर भूमि का चयन किया गया है। इसकी कीमत लगभग 50 करोड़ रुपये आंकी गई है। एक वर्ष पूर्व इस जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया था। टीपीनगर का यह स्थान व्यावसायिक दृष्टिकोण से बेहद उपयुक्त माना जा रहा है, क्योंकि एक ओर यह सिक्स लेन सड़क से जुड़ा है और दूसरी ओर कटनिया बांध से घिरा है। इससे यहां निवेश और व्यापार की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि कॉम्प्लेक्स में तैयार होने वाला को-वर्किंग स्पेस खासतौर पर स्टार्टअप्स, फ्रीलांसर्स, रिमोट वर्कर्स और छोटे व्यवसायियों के लिए लाभकारी होगा। यहां कम लागत में हाईस्पीड इंटरनेट, डेस्क, मीटिंग हॉल, कैंटीन, पार्किंग और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह परियोजना न केवल स्थानीय युवाओं को रोजगार और उद्यम के नए अवसर देगी, बल्कि शहर की आर्थिक गतिविधियों को भी गति प्रदान करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें