सेंट पाल स्कूल के पीछे सड़क का मामला, नगर निगम की लापरवाही से लोगों को झेलनी पड़ रहीं मुश्किलें
गोरखपुर। सेंटपाल स्कूल, मोगलहा के पीछे सड़क पर नाले का पानी भरा होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कतें हो रही हैं। करीब छह महीने से यह समस्या नगर निगम की अनदेखी के कारण विकराल हो रही है।
यहां के निवासियों का कहना है कि छह महीने पहले बने मेन नाले की सतह पुराने नाले से ऊंची होने के कारण पानी सड़कों पर भर जाता है। स्थानीय निवासी रघुनाथ तिवारी ने बताया कि मेन नाले के गलत निर्माण से पुराने नाले का पानी अब उसमें प्रवाहित नहीं हो पा रहा है। इससे सड़क पर जलभराव रहता है। कभी-कभी नगर निगम पंपिंग सेट से पानी निकाल देता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया गया। धनवंत कुमार ने कहा कि जलभराव से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। जब तक निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होगी, समस्या बनी रहेगी।
हेडिंग- बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गड्ढों का समतलीकरण शुरू
-आवागमन सुचारू करने को प्रशासन ने उठाया कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज परिसर की टूटी-फूटी सड़कों को सुधारने का कार्य शुरू हो गया है। गड्ढों के कारण वाहनों के आवागमन में कठिनाई और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। अस्पताल प्रशासन ने इस पर संज्ञान लेते हुए सड़कों के समतलीकरण का काम शुरू कराया है।
जेसीबी की मदद से गिट्टी और बालू डालकर सड़क की भराई की जा रही है। सबसे पहले 500 बेड चाइल्ड वार्ड के सामने बने गड्ढे को भरा गया। इसके बाद इमरजेंसी, ओपीडी, मानसिक वार्ड, टीबी वार्ड, गौतम छात्रावास, इंदिरा बालिका छात्रावास और प्राइवेट वार्ड की सड़कों पर भी कार्य किया जाएगा। इससे आने-जाने वाले मरीजों और स्टाफ को राहत मिलने की उम्मीद है।