फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कब्रिस्तान में मोमबत्ती जलाकर मसीही समाज ने पूर्वजों को किया याद

विज्ञापन
कैथोलिक डायसिस ऑफ गोरखपुर के तत्वावधान में पैडलेगंज स्थित क्रिश्चियन सीमेट्री में रविवार शाम को
विज्ञापन
कब्रिस्तान की सफाई कर चढ़ाए फूल, जलाई मोमबत्ती
विज्ञापन


गोरखपुर। मसीही समाज की ओर से रविवार शाम को ऑल सोल्स डे (सभी मृत विश्वासीयों के दिन) का आयोजन पैडलेगंज के निकट स्थित क्रिश्चियन सीमेट्री में किया गया। विश्वासियों ने आस्था व श्रद्धा के साथ पूर्वजों को याद किया। बड़ी संख्या में मसीही समाज के लोग सपरिवार कब्रिस्तान पहुंचे और सफाई कर फूल, माला, अगरबत्ती जला कर पूर्वजों के कब्रों को सजाया और उनकी आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थना किया।

सुबह से ही कब्रिस्तान में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर बाद तक कब्रिस्तान के लगभग सभी कब्र सजा दिए गए। हर कब्र पर मोमबत्तियां जल रही थीं फूल रखे गए थे और विश्वासी प्रार्थना कर रहे थे। उन कब्रों पर भी मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना की गई जिनके वंशज यहां नहीं हैं। विशेष प्रार्थना में सेंट जोसेफ कैथ्रेडल चर्च के पल्ली पुरोहित फादर जीजो एंथनी ने कहा कि मृतकों को याद करना, प्रार्थना करना और उनकी ओर से किए गए पापों के लिए क्षमा मांगना हमारा कर्तव्य है। प्रार्थना का संचालन पल्ली पुरोहित जीजो एंथोनी की ओर से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर फादर विनोय सीएसटी, फादर साबू, फादर राजेश, फादर रोजर, फादर जीरोज टिपइ, किरन एरातु और बिबिध पल्ली काउंसिल के सदस्य गण व अन्य पुरोहितगण व धर्म बहनें उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें