फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जीआरपी आवास सहित कई दफ्तर टूटेंगे, पार्किंग व बजट होटल का होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यदायी संस्था गति शक्ति ने टीनशेड लगाकर कराया बैरिकेडिंग, जल्द तोड़े जाएंगे पुराने भवन
विज्ञापन

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर अब कार पार्किंग, बजट होटल, कॉमर्शियल कांप्लेक्स बनाने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही एसपी जीआरपी के आवास सहित रेलवे के दफ्तर टूटेंगे। कुछ दफ्तर खाली करा लिए गए हैं और टीनशेड लगाकर बैरिकेडिंग भी करा दी गई है।

दरअसल, अमृत भारत स्टेशन में चयनित गोरखपुर जंक्शन के पुनर्विकास योजना के तहत भवन निर्माण कार्य की गति बहुत धीमी थी। एनईआर के नवागत महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ निरीक्षण के बाद कार्य को तेज करने का निर्देश दिया। रेलवे प्रशासन के मुताबिक, जंक्शन के पूर्व तरफ रेलवे भर्ती बोर्ड और न्यायालय भवन को छोड़कर सभी क्वार्टर तोड़े जाएंगे। एसपी जीआरपी का आवास खाली करा दिया गया है। दफ्तरों के भवन तोड़े जाएंगे। पूर्वी छोर से मेन गेट तक ग्रीन फील्ड तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तोड़े गए दफ्तरों की जगह बहुमंजिला इमारत का निर्माण कराया जाएगा। इनमें मल्टी कार पार्किंग के साथ बजट होटल का निर्माण भी होगा। यहां यात्री ही नहीं आम लोगों को भी होटल में ठहरने और भोजन की सुविधा मिलेगी। पूर्वी छोर पर ही छह मीटर चौड़ाई में फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इसके जरिए यात्री परिसर से बाहर निकल सकेंगे। यह फुट ओवरब्रिज परिसर के बाहर प्रस्तावित स्काई वॉक से जोड़ा जाएगा। निर्माण कार्य के चलते स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग कर नया लेन तैयार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें