फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नए वार्डों में बनेंगे सात पार्क... तीन करोड़ रुपये होंगे खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत मिली मंजूरी, सुबह-शाम टहलने की मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

निर्माण पर खर्च होंगे करीब तीन करोड़, सीएम करेंगे शिलान्यास

गोरखपुर। नगर निगम में शामिल 10 नए वार्डों में नागरिकों को सुबह-शाम टहलने के लिए पार्क बनाने की तैयारी है। फिलहाल छह वार्डों में तीन करोड़ रुपये से सात पार्क बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत इसे स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही सीएम योगी शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना अंतर्गत के तहत तीन करोड़ की लागत से इन पार्कों का निर्माण कराया जाएगा। मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि वार्ड में वार्ड नंबर तीन रानीडीहा, वार्ड नंबर छह खोराबार, वार्ड 11 बड़गो, वार्ड 13 संझाई और वार्ड 37 भरवलिया में एक-एक जबकि वार्ड 30 गुलरिहा में दो पार्क विकसित किए जाएंगे। इन पार्कों पाथवेज, टाॅयलेट, चहारदीवारी, स्ट्रीट लाइट लगाने के साथ ही किड्स जोन का भी निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी रहेंगे। पार्कों को हरा-भरा बनाने के लिए फूलदार और छायादार पौधे लगाए जाएंगे। बताया कि रानीडीहा में कालिंदी गैस गोदाम रोड पर पार्क विकसित होगा। इसी तरह खोराबार के बिंद टोलिया में, बड़गो में वृद्धा आश्रम के पास, भरवलिया में और संझाई वार्ड के शेखपुरवा में पंचायत भवन के निकट पार्क का निर्माण कराया जाएगा। वहीं गुलरिहा वार्ड के पुरैना में और नौतन में मदरसा के निकट पार्क का निर्माण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें