फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दवा की छह दुकानों की हुई जांच, चार दवाओं के लिए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
टाउनहाल के तीन, सोनबरसा के दो, पादरी बाजार की एक दुकान में हुई जांच
विज्ञापन

दुकानदार न तो दवा खरीद का बिल रखते हैं, न ही खरीदार को देते हैं बिल

गोरखपुर। ड्रग इंस्पेक्टर ने शुक्रवार को दवा की छह दुकानों की जांच की। सोनबरसा बाजार की तीन, पादरी बाजार की एक और शहर के टाउनहाल स्थित तीन दुकानों की जांच की। इस दौरान चार दवाओं के सैंपल लिए गए। किसी दुकान पर कैश मेमो नहीं था तो कहीं दवा खरीद का बिल ही नहीं मिला। दुकानदारों से खरीद बिल मांगे गए हैं।
दवा कंपनी सन फार्मा की तरफ से पिछले हफ्ते एक दवा के नकली माल की सप्लाई शहर में तीन दुकानों पर होने की शिकायत मिली थी। इसकी जांच के बाद अब अन्य दुकानों की भी जांच चल रही है। ड्रग इंस्पेक्टर राहुल कुमार ने शुक्रवार को छह दुकानों की जांच की। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि टाउनहाल स्थित जय मेडिकल स्टोर की जांच की गई। यहां कई दवाओं के खरीद बिल नहीं मिले। पांच दवाओं के बिल मांगे गए। इसके अलावा वेदांशी और स्टार मेडिकल हाल की भी जांच की गई। सौम्या मेडिकल स्टोर मिलन चौक पादरी बाजार की जांच में दवाओं का रख रखाव ठीक नहीं मिला। ग्रामीण क्षेत्र के ओम मेडिकल स्टोर सोनबरसा की जांच में कैश मेमो नहीं मिला। कुछ और कमियां भी मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत मेडिकल स्टोर सोनबरसा में कई दवाओं का बिल नहीं मिला। दुकानदार से सात दवाओं के खरीद बिल मांगे गए। यहां से दवा का सैंपल लिया गया।
ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि दवा की दुकानों पर न तो कैश मेमो रखा जा रहा है और न ही खरीद बिल। ऐसे में जांच के दौरान यह पता करना मुश्किल होता है कि दुकानदार ने कौन सी दवा कहां से खरीदी और किसे बेची। इसलिए दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे खरीद बिल, कैश मेमो आदि को दुकान में ही रखें और दवाओं की रखरखाव में लापरवाही न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें