फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 15 हजार रुपये में भेज रहे गाजियाबाद, मीटर रीडर के लिए वेतन 10 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरोजगार युवा कम वेतन मिलने पर भी मजबूरी में कंपनियां के ऑफर को कर रहे हैं स्वीकार
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजन कार्यालय की ओर से राजकीय आईटीआई में लगाया गया था रोजगार मेला
गोरखपुर। क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय की ओर से लगाए जा रहे रोजगार मेला में आने वाली कंपनियां युवाओं को बहुत ही कम पैसे पर रोजगार उपलब्ध करा रही हैं। बेरोजगार युवा मजबूरी में इन कंपनियाें का ऑफर स्वीकार कर ले रहे है और पंजाब, नोएडा, गाजियाबाद आदि शहरों में रोजगार के लिए चले जा रहे हैं। उनका कहना है कि वेतन तो कम है पर बाद में अनुभव काम आएगा।
राष्ट्रीय सेवा योजन कार्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को राजकीय आईटीआई चरगावां में रोजगार मेला लगाया गया था। इस दौरान मेले में सात कंपनियों ने भाग लिया। बिजली मीटर रीडर पद के लिए आई फ्लूएंट ग्रीड कंपनी ने आवेदन की पात्रता 12वीं पास और आईटीआई रखी थी। इसके लिए वह सिर्फ 10 हजार रुपये प्रति माह दे रही थी। शिवशक्ति एग्रीटेक सेल्समेन पद के लिए साढ़े आठ हजार रुपये पर नियुक्ति की। इसके इसके लिए पात्रता 12वीं पास थी। यश कंस्ट्रक्शन कंपनी गाजियाबाद के लिए सिर्फ 15 हजार रुपये दे रही थी, इसके लिए उसने पात्रता 12वीं पास और आईटीआई रखी थी। इसी तरह ओरबिल इलेक्ट्रानिक, आईआईएफएल कंपनियां आदि कंपनियां भी विभिन्न शहरों के लिए 10 से 15 हजार रुपये का ही पैकेज दे रही थीं। मेले में पहुंचे राजेश (काल्पनिक नाम) ने बताया कि उन्होंने मीटर रीडर के लिए आवेदन किया था। इसके लिए सिर्फ 10 हजार रुपये मिले हैं। मजबूरी में कंपनी के ऑफर को स्वीकार किया हूं। अभिषेक (काल्पनिक नाम) का चयन भी मीटर रीडर पद के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि अभी अनुभव के लिए सिर्फ काम कर रहा हूं। बेहतर विकल्प की तलाश जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


............

353 बेरोजगारों का हुआ चयन
राजकीय आईटीआई में लगे रोजगार मेले में सात कंपनियों ने भाग लिया। इस दौरान 500 पदों के सापेक्ष 425 बेरोजगारों ने आवेदन किया। इस दौरान प्रथम चरण में 353 बेरोजगारों का चयन किया गया। प्रथम चरण के चयन के बाद दूसरे चरण में कंपनी द्वारा इंटरव्यू लेने के साथ ही उनके दस्तावेज की जांच की जाएगी। इसके बाद उन्हें नौकरी मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें