फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दुर्गा पूजा के लिए सुरक्षा व्यवस्था पूरी, चार हजार प्रतिमाओं की होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने तैयार किया सुरक्षा व्यवस्था का खाका
विज्ञापन

गोरखपुर। दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर तैयारियां पूरी कर ली हैं। जोन के 11 जिलों में कुल 18,407 प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। संवेदनशील इलाकों को चिह्नित कर वहां अतिरिक्त फोर्स तैनात किया है। इसके अलावा, शहर को जोन और सेक्टर में बांटकर सुरक्षा-व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।गोरखपुर जिले में सबसे अधिक 3,994 प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इनकी निगरानी के लिए उतने ही पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया जाएगा।
प्रतिमा विसर्जन मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है ताकि हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बैठक कर सभी सीओ, थाना और चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। खासकर हाॅटस्पाट क्षेत्रों में कोतवाली, गोरखनाथ, तिवारीपुर और राजघाट थाना क्षेत्र प्रमुख रूप से निगरानी में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल पूजा और विसर्जन के साथ जोन के 529 स्थानों पर रामलीला का मंचन भी किया जाएगा। गोरखपुर में सबसे ज्यादा 103 स्थानों पर रामलीला का आयोजन होगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे भी सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग दें और मार्ग पर भीड़-भाड़ से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें