फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एक्सईएन, एसडीओ, जेई और छह निविदाकर्मियों पर हो सकती है कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
माेगलहा में करंट से युवती की मौत का मामला
विज्ञापन


गोरखपुर। मोगलहा में करंट से युवती की मौत मामले में राप्तीनगर के एसडीओ और मेडिकल काॅलेज उपकेंद्र के जेई को निलंबित करने की संस्तुति की गई है। सूत्रों की मानें तो इसके साथ ही राप्तीनगर के एक्सईएन के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई है। इसके साथ ही छह निविदाकर्मियों की बर्खास्तगी की संस्तुति की गई है।
जांच अधिकारी अधीक्षण अभियंता ग्रामीण वितरण मंडल द्वितीय दीपक कुमार की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की संस्तुति की गई है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार संस्तुति के आधार पर कार्रवाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजी सेमरा नंबर दो की शिक्षक शशिबाला मौर्या के मोगलहा के मकान के छत के लिए पांच व 11 अगस्त को अवैध रूप से शटडाउन दिया गया था। 14 सितंबर को शशिबाला मौर्या की 18 वर्षीय बेटी साक्षी उर्फ प्रज्ञा छत पर गई थी। करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सूत्रों के अनुसार, अधीक्षण अभियंता ग्रामीण द्वितीय दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम ने सोमवार से जांच शुरू की। उन्होंने शनिवार को रिपोर्ट दी। अधीक्षण अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर आउटसोर्सिंग कर्मचारी राहुल गोस्वामी, विशाल मिश्र, गौरीशंकर, शिवम चौहान, संजय साहनी, राघवेंद्र कुमार सिंह के निलंबन की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें