फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दरोगा पर हमला करने के आरोपी 2 पशु तस्करों संग 6 गिरफ्तार, नीट छात्र की हत्या के बाद बढ़ी सख्ती

Sun, 21 Sep 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलरिहा थाना क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो टोला दहला निवासी विशाल निषाद और सुनील निषाद, रामगढ़ताल इलाके के कठउर निवासी रामलखन, खजनी क्षेत्र के भीटी खोरिया निवासी आशुतोष, बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के धनहा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 तुम्कहा बाजा खलवा पट्टी निवासी राकेश गुप्ता और कठार निवासी दीपक यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन
अलग-अलग थानों में गिरफ्तार तस्कर - फोटो : स्त्रोत-पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिपराइच में दीपक गुप्ता हत्याकांड के बाद पशु तस्करों पर सख्ती बढ़ा दी गई है। पुलिस अफसर भी रात में गश्त कर रहे हैं। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से छह पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दो तस्करों पर गुलरिहा में दरोगा और सिपाही पर हमला करने का आरोप है। सभी आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलरिहा थाना क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो टोला दहला निवासी विशाल निषाद और सुनील निषाद, रामगढ़ताल इलाके के कठउर निवासी रामलखन, खजनी क्षेत्र के भीटी खोरिया निवासी आशुतोष, बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के धनहा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 तुम्कहा बाजा खलवा पट्टी निवासी राकेश गुप्ता और कठार निवासी दीपक यादव के रूप में हुई है।

Trending Videos

पुलिस पर हमले की वारदात 19 जून 2025 की है। रात में गुलरिहा पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान दहला चौराहे से संगम चौराहे के बीच बिना नंबर की एक पिकअप दिखाई दी। पुलिस ने घेराबंदी की तो तस्करों ने पथराव शुरू कर दिया। जीप में मौजूद दरोगा अजीत कुमार शर्मा ने वायरलेस से सूचना प्रसारित की। इसके बाद गुलरिहा और शाहपुर थाने की पुलिस ने मिलकर संगम चौक पर पिकअप को घेर लिया।

तभी तस्करों ने पथराव किया, जिसमें एक पत्थर पुलिस जीप के शीशे पर और दूसरा सीधे दरोगा के सिर पर लगा। इसके बाद तस्करों ने फायरिंग की और पुलिस जीप को टक्कर मारकर भाग निकले। इस मामले में शनिवार की सुबह पांच बजे गुलरिहा पुलिस ने मदरहवा निर्माणाधीन अंडरपास से विशाल निषाद और सुनील निषाद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

अलग-अलग थानों में गिरफ्तार तस्कर - फोटो : स्त्रोत-पुलिस
इसी तरह, 27 जून की रात खोराबार पुलिस ने कुशीनगर हाईवे पर चेकिंग के दौरान एक पिकअप से गोवंश बरामद किया था। रामनगर करजहां के चौकी प्रभारी आशुतोष सिंह की तहरीर पर दर्ज केस में शुक्रवार को पुलिस ने रामलखन और आशुतोष को गिरफ्तार किया।

वहीं, शाहपुर इलाके में दो अगस्त की रात तस्कर रामजानकीनगर से दो गाय और एक बछिया लादकर ले गए थे। इस मामले में अंकुश यादव की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने बिहार निवासी राकेश गुप्ता और दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि छह पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया और सभी को जेल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें