फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पेट्रोल पंप पर फायरिंग का आरोपी सरफराज मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल सरफराज जिला अस्पताल में भर्ती। 
विज्ञापन
गोरखपुर। रामगढ़ताल क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर विवाद के बाद गोली चलाकर दहशत फैलाने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर सरफराज को एसओजी टीम ने रविवार सुबह गोरखनाथ क्षेत्र में मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान सफराज ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गाेली लगी है। उसका साथी मौके से फरार हो गया। रामगढ़ताल क्षेत्र की घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर पुलिस सरफराज की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सरफराज के पास पिस्टल, एक खोखा और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। सरफराज शाहपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ छह थानों में गैंगस्टर एक्ट समेत 24 केस दर्ज हैं।
छह दिसंबर को रामगढ़ताल क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर हुई फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले, जिसमें पता चला कि शाहपुर इलाके के मैसी कंपाउंड में रहने वाले सरफराज ने अपने साथियों संग फायरिंग की थी। पहचान होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि सरफराज अपने साथी के साथ बाइक से गोरखनाथ क्षेत्र में कहीं जा रहा है। एसओजी प्रभारी सूरज सिंह ने स्थानीय थाना पुलिस के साथ उसे घेर लिया, तब आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सरफराज के दाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने दबोच लिया। इस दौरान उसका साथी फरार हो गया।
उसके पास से .32 बोर की पिस्टल, एक खोखा और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। घायल सरफराज को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस उसके साथी की तलाश में जुटी है।
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी को ट्रैक करके पकड़ा गया। रामगढ़ताल क्षेत्र में गोली चलाने के बाद से ही उसकी तलाश चल रही थी। सरफराज पर 24 केस विभिन्न थानों में दर्ज हैं। फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें