गुलरिहा (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के भटहट से 18 मई को दोपहर में बाजार जा रही महराजगंज के श्यामदेउरवा इलाके की युवतियों को कार में बैठाकर अपहरण करने का मामला सामने आया। इसमें मुख्य आरोपी श्यामदेउरवा थाने के हिस्ट्रीशीटर महफूज को गिरफ्तार कर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर युवती को ढूंढ निकाला था।
बृहस्पतिवार को अपहरण में शामिल तीसरे आरोपी गुलरिहा चिलबिलवा निवासी सलमान को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया। अब पुलिस कार मालिक थाना श्यामदेउरवा बैजौली निवासी जावेद की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक 18 मई को भटहट से युवतियों के अपहरण के बाद पीड़िता के भाई की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने श्यामदेउरवा थाने के गैंगस्टर महफूज उर्फ भोला और उसके दो साथियों के खिलाफ बंधक बनाकर अपहरण करने का केस दर्ज किया था। संवाद