फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नहीं मिली सैलरी...खरीदारी में कम हुआ उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। धनतेरस और दिवाली इस बार महीने के अंत में पड़ने की वजह से खरीदारों का उत्साह ठंडा पड़ गया है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों पर इसका काफी असर रहा। उन्होंने बजट के अनुसार केवल जरूरत भर के ही सामान खरीदे।
विज्ञापन

कोई भी त्योहार यदि महीने की शुरुआत में पड़ जाए तो उसका एक अलग ही उत्साह रहता है। इस बार धनतेरस 29 अक्तूबर को दिवाली 31 को है। इस वजह से खरीदारी भी प्रभावित रही। सराफा और ऑटोमोबाइल सेक्टर में इसका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा लेकिन कपड़ा, मोबाइल आदि में युवाओं ने कम खरीदारी की। इंदिरा नगर के विपुल ने बताया कि वे एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। धनतेरस तक तनख्वाह नहीं मिली। केवल चांदी का सिक्का ही खरीद पाए। सैलरी आ गई होती तो कपड़े भी खरीदे होते। नंदानगर के अभिजीत ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि धनतेरस से पहले सैलरी आ जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। धनतेरस पर केवल शुभ मुहूर्त के लिए छोटे बर्तन की खरीदारी की। अब पैसे मिलेंगे तो छठ पर्व से पहले अच्छे से खरीदारी करेंगे।
-
ऑनलाइन ले लिया मोबाइल फोन
धरतेरस के समय बहुत सारे लोग मोबाइल फोन की खरीदारी करते हैं लेकिन महीने का अंत होने की वजह नौकरी-पेशा लोग इस बार पीछे रहे। कुछ ने तो फोन लेने का मन ही बदल लिया तो कुछ ने ऑनलाइन ऑर्डर कर दिया ताकि जब तक डिलीवरी होगी तब तक सैलरी आ जाए। बहुत से लोगों ने महीने की शुरुआत में ही ऑर्डर कर दिया था क्योंकि उस समय तमाम ऑनलाइन वेबसाइट पर ऑफर चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कोट..
महीने की शुरुआत में सैलरी मिलती है लेकिन सभी त्योहार पहले ही पड़ गए। इसकी वजह से शॉपिंग नहीं हो पाई। अब सैलरी आएगी तो अच्छे से खरीदारी होगी।
सिद्धि चौहान

सैलरी आ गई होती तो खरीदारी अच्छे से हुई रहती। अभी तो केवल जरूरी सामान ही खरीदे हैं। ऑनलाइन ऑफर भी काफी चल रहे हैं तो वहां से भी ऑर्डर कर लेंगे।
आराधना पांडेय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें