फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रनिंग कर्मियों ने भूखे रहकर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगे नहीं मानी गई तो होगा उग्र आंदोलन, उच्चाधिकारी होंगे जिम्मेदार
विज्ञापन

गोरखपुर। अपनी लंबित मांगों (विशेष रूप से टीए में 25 प्रतिशत वृद्धि के अनुपात में माइलेज के रेट में बढ़ोतरी को लेकर बृहस्पतिवार को क्रू लॉबी पूर्वोत्तर रेलवे के समक्ष रनिंग कर्मियों लोपा, सलोपा, गार्ड ने बड़ी संख्या में भूखे रहकर धरना दिया ।
एनईआर के कर्मचारी नेताओं ने कहा कि 1 जनवरी 2024 से डीए में 50 प्रतिशत की वृद्धि होने के बाद टीए में 25 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। लेकिन, माइलेज के रेट में टीए के अनुपात में बढ़ोतरी नहीं की गई है। लगातार हो रहे निजीकरण, ठेकाकरण की वजह से बढ़ रही रेल दुर्घटनाओं और एनपीएस यूपीएस के जाल, काम के बढ़ रहे घंटों, चार रात्रि ड्यूटी, मात्र 14 घंटे पिरियोडिकल रेस्ट, आउट स्टेशन 72 घंटों का डिटेंशन, किलोमीटर रेट में बढ़ोतरी, टूल बॉक्स को लेकर पूरे देश के लोको रनिंग स्टाफ आंदोलित और आक्रोशित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना एवं सभा की अध्यक्षता प्रदीप कुमार ने किया। धरने को क्षेत्रीय अध्यक्ष विनय शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री सुजीत राय, अनिल कुमार, कृष्ण कुमार आदि ने संबोधित किया। धरना में सत्यनारायण गुप्ता, प्रदीप कुमार, मनोज यादव, दीपक कुमार, मिथलेश कुमार,अरविंद शर्मा, रंजीत कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में रनिंग स्टाफ ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें